HomeUncategorizedबागेश्वर छात्रसंघ चुनाव 2025: गरुड़-कांडा में NSUI, कपकोट और दुगनाकुरी में ABVP...

बागेश्वर छात्रसंघ चुनाव 2025: गरुड़-कांडा में NSUI, कपकोट और दुगनाकुरी में ABVP की जीत

बीडी पांडे कैंपस में NSUI ने बाजी मारी, सागर जोशी को अध्यक्ष

कपकोट में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर ABVP के मुकुल शाही विजयी

CNE REPORTER/शनिवार को बागेश्वर के विभिन्न महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए। बागेश्वर और गरुड़-कांडा में एनएसयूआई (NSUI) ने सफलता हासिल की, जबकि कपकोट और दुगनाकुरी में (ABVP) बीडी पांडे कैंपस में एनएसयूआई ने बाजी मारी। सागर जोशी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, उन्हें 423 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, निर्दलीय पंकज कुमार को 343 मत और एबीवीपी के हरेंद्र दानू को 317 मत मिले। सागर ने 80 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर हर्षवर्धन ने 647 मत के साथ विजयी होकर 364 मतों के अंतर से अपने प्रतिद्वंदी संस्कार भारती को पराजित किया।

ADVERTISEMENTSAd
दुग नाकुरी महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी

छात्रा उपाध्यक्ष दिव्या दानू, सचिव ललित कुमार, सह-सचिव पियूष तिवारी, कोषाध्यक्ष मनीष चौबे, सांस्कृतिक सचिव दीया खेतवाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि दीपांशु आर्य निर्विरोध चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी डॉ. पुष्पा, डॉ. कमल किशोर जोशी, डॉ. नरेश ग्वाल, डॉ. नेहा भाकुनी, डॉ. गीता वर्थवाल, कमल गढ़िया और गंगा सिंह भाकुनी उपस्थित थे।

कपकोट महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी
कपकोट महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी

कपकोट: एबीवीपी के मुकुल शाही बने अध्यक्ष

कपकोट में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के मुकुल शाही निर्वाचित हुए। उन्हें 175 मत प्राप्त हुए, जबकि एनएसयूआई के पवन विष्ट को 168 मत मिले। मुकुल सात मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए।

उपाध्यक्ष दिनेश बसेड़ा ने एक मत के अंतर से जीत दर्ज की। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर चांदनी गोगीनी ने 40 मतों के अंतर से जीत हासिल की। सह-सचिव मनीषा आर्या 25 मतों से, कोषाध्यक्ष कमलेश कपकोटी 49 मतों से और सांस्कृतिक सचिव प्रियंका आठ मतों के अंतर से विजयी रहीं।

कला संकाय में सोनी, विज्ञान संकाय में भूपेश सिंह और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पूजा कपकोटी निर्विरोध चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मधुलिका पाठक, डॉ. दीपिका नेगी, डॉ. दीपा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

गरुड़ महाविद्यालय के निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी

गरुड़: एनएसयूआई के वीरेंद्र बने अध्यक्ष

सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में एनएसयूआई के वीरेंद्र छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने करिश्मा रावल को 19 मतों के अंतर से पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर नितिन सिंह भयेड़ा विजयी हुए।

अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि शिवानी भाकुनी, उपाध्यक्ष कविता, उपाध्यक्ष छात्रा ज्योति जीना, सांस्कृतिक सचिव शीतल पंत और संयुक्त सचिव ममता गोस्वामी निर्विरोध चुने गए। विजयी प्रत्याशियों को पद और गोपनीयता की शपथ प्राचार्य डॉ. शिवप्रकाश राय ने दिलाई।

कांडा महाविद्यालय के शपथ लेते निर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारी

कांडा: एनएसयूआई की शैलानी बनी अध्यक्ष

डिग्री कॉलेज कांडा में छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की शैलानी विजयी हुईं। उन्हें 154 मत मिले, जबकि प्रियंका माजिला को 46 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर दीया धपोला ने 107 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निशा, उपाध्यक्ष कुनाल चनियाल, छात्रा उपाध्यक्ष निशा जोशी, सचिव खुशी जोशी और अन्य पदों पर निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार और चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र पाल ने शपथ दिलाई।

बागेश्वर जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए। एनएसयूआई और एबीवीपी ने प्रमुख पदों पर जीत दर्ज कर छात्र राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments