HomeUncategorizedबागेश्वर : मां के हाथों से छीन कर मासूम को उठा ले...

बागेश्वर : मां के हाथों से छीन कर मासूम को उठा ले गया गुलदार

घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला शव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। तहसील कांडा के एक गांव से चार साल के बच्चे को गुलदार मां के हाथ से छीनकर उठा ले गया। घर से दो सौ मीटर की दूरी पर बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTSAd

प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव मर्तोलिया ने बताया कि माणा काभाटा गांव के केशर सिंह के चार साल के पुत्र नैतिक को गुलदार घर के पास से ही उठाकर ले गया है। जिसका शव ग्रामीणों की मदद से घर के पास ही बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि घटना दुःखद है।

बताया जा रहा है कि कभड़ा गांव में केशर सिंह बोरा की पत्नी नीलम बीती रात अपने चार साल के बेटे नैतिक को करीब आठ बजे घर के पास ही शौच के लिए घर के आंगन में ही बने शौचालय में हाथ पकड़कर ले जा रही थी। इसी बीच घात लगाकर बैठा एक गुलदार मां के हाथ से छीनकर बच्चे को उठा ले गया।

घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू हुई। देर रात शव को घर के नजदीक ही बरामद कर लिया गया। फिल्हाल शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। घटना से ग्रामीणों के दहशत का माहौल व्याप्त है वह विभाग ने एतिहात के तौर पर दो पिंजरे गांव में लगा दिए है। जबकि ट्रैंगुलर टीम भी गुलदार को रेस्क्यू करने के लिए गांव भेजी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments