HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन का रोजगार, आरपार की लड़ाई...

बागेश्वर: पीआरडी जवानों ने मांगा 365 दिन का रोजगार, आरपार की लड़ाई लड़ेंगे

➤ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर उठाई आवाज, सीएम कूच करने का ऐलान

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। समान कार्य के लिए समान वेतन तथा 365 दिन का रोजगार मांगा। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने 27 तथा 28 मई को सीएम आवास कूच कार्यक्रम को भी सफल बनाने की अपील की। इस बार उनकी लड़ाई आर-पार की लड़ाई का ऐलान करते हुए उन्होंने सभी जवानों से एकजुट रहने को कहा है।

जवान रविवार को ओडोटेरियम में एकत्रित हुए। अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। जवानों ने समान कार्य के लिए समान वेतन और 365 दिन रोजगार की मांग उठाते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान पीआरडी जवानों ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र भोटिया ने बताया कि इन मांगों को लेकर जवान लंबे समय से आंदोलनरत हैं। उन्होंने कहा कि दो बार प्रदेश मुख्यालय में भी प्रदर्शन किया जा चुका है, जहां सरकार की ओर से आश्वासन मिला, लेकिन आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। राजेंद्र भोटिया ने कहा कि इस बार जवान केवल आश्वासन पर भरोसा नहीं करेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि 28 मई को देहरादून में प्रस्तावित आंदोलन में बागेश्वर के जवान भी भाग लेंगे। बैठक एवं प्रदर्शन करने वालों में कैलाश, हरीश राम, महेश भोटिया, मनीष जौहरी, महेश राम, धीरज, बलवंत भोटिया, देवकी देवी, पुष्पा देवी किशोरी लाल, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष विपिन बिष्ट, उपाध्यक्ष नीमा वर्मा, सचिव रंजना देवी, सह सचिव मनीष जौहरी, ब्लॉक कमांडर रविंद्र हरड़िया आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments