HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: कठिन चुनौतियों को मात दी और फतह कर डाली 17,200 फिट...

बागेश्वर: कठिन चुनौतियों को मात दी और फतह कर डाली 17,200 फिट ऊंची ट्रेल पास पीक

➤ कोलकाता के ट्रेकिंग दल की बड़ी सफलता, दो फिट बर्फ को फांदकर बेस कैंप पहुंचा दल

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बर्फबारी व बारिश के बीच कोलकाता के ट्रेकिंग दल ने बीते 8 जून को 17200 फिट की ऊंची ट्रेल पास पीक फतह कर ली है। कठिन चुनौती भी ट्रेकरों का होंसला नहीं डिगा पाई। दल बुधवार की देर शाम लौलकर मुनस्यारी पहुंच गया है। दो फिट की बर्फ को फांदकर दल बेस कैंप पहुंचा। 30 मई से यह अभियान शुरू हुआ था।

देवभूमि एडवेंचर के संस्थापक एवं गाइड दिनेश सिंह दानू दिनेश दानू ने बताया कि कोलकाता से नौ सदस्यीय दल 30 मई को ट्रेल पास अभियान के लिए रवाना हुआ। 31 को द्वाली से पिंडारी बेस कैंप जाना था, परंतु भारी बारिश के कारण द्वाली में ही विश्राम किया। एक जून को द्वाली से पिंडारी बेस कैंप के लिए निकल पड़े। इस बीच मौसम का मिजाज बिगड़ गई। एडवांस बेस में दो फिट बर्फ थी। दो जून को सपोर्ट टीम द्वारा एडवांस बेस कैंप के लिए लोडफेरी की गई फिसलन भरी बर्फ के कारण सपोर्टिंग टीम एडवांस बेस कैंप तक नहीं पहुंच पाए। वॉकी-टॉकी से संपर्क होने के बाद पता चला कि आगे जाना मुश्किल है। तीन जून को पूरी टीम बेस कैंप से एडवांस एडवांस बेस कैंप के लिए रवाना हुई। परंतु फिसलन भरी बर्फ से टीम एडवांस बेस कैंप नहीं पहुंच पाए।

चार जून को एडवांस बेस कैंप के लिए 200 मी रोप फिक्स कर टीम एडवांस्ड बेस कैंप पहुंचे। जैसे ही टीम कैंप में पहुंचे तो बर्फबारी शुरू हो गई और 10 इंच के लगभग बर्फ गिर गई। पांच जून की सुबह-सुबह चमकती धूप थी। इंद्र सिंह व तारा सिंह कैंप वन तक के लिए रूट खोलने निकले है और बाकी सपोर्ट टीम और मेंबर इंटरमीडियड कैंप तक आयेंगे और वहीं रहेंगे, परंतु तेज धूप होने के कारण कमर कमर तक बर्फ में पांव धस रहे थे बड़ी मुश्किल से ट्रेल्स पास की सबसे चुनौती पूर्ण 200 मीटर की रॉक वॉल के बेस में पहुंचे तो बर्फबारी शुरू हो गई।

बर्फबारी और तूफानी हवाओं में 110 मी रस्सी फिक्स की और जैसे ही दूसरी बंडल खोली, तो तूफानी हवा तेज होने से रोप की बंडल हाथ से गिर गई और 400 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इसी बीच तेज बर्फीला तूफान शुरू हो गया ओर रोप बर्फ में दब गई। तीनों द्वारा रोप को खींचा गया परंतु रोप खींची नहीं गई फिर उसी तूफान में बिना रोप के आइस एक्स की मदद से शाम पांच बजे पहुंचे। पहुंचने के बाद मुश्किल से टेंट लगाया। आठ जून को ट्रेप अभियान पूरा हुआ।
ट्रैकरों में शामिल साहसी

मोहनी मोहन पाल, स्पंदन मलिक, सुदीप सरकार, अरनब पाल, अरिंदम पात्र, सुचरिता धारा, दिशा घोष, नवीन गड़िया, रवि देव शामिल रहे जबकि इनके साथ स्टाफ में गाइड दिनेश सिंह दानू, इंद्र सिंह, तारा सिंह, कवीन्द्र सिंह, मनोज सिंह, गजेंद्र सिंह, खिलाप सिंह, पंकज सिंह, दान सिंह, तारा सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments