बागेश्वर : कांग्रेस ने कसी कमर, नवंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसको लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। नवंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों की…

प्रदेश में 37 नव महिला कांग्रेस पदाधिकारियों की घोषणा

बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिसको लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। नवंबर माह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली है। प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी हरीश ऐठानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस व्यापक जनसंपर्क अभियान चला रही है। चुनाव संविधान की मूल भावना धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद, लोकतंत्र और कल्याणकारी राज्य की अवधारणा पर लड़ा जाएगा। राज्य की मूल अवधारणा, प्राकृति संसाधनों का उचित प्रबंधन, पर्वतीय राज्य के लिए विशिष्ट विकास मॉडल पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य के 23 प्रतिशत बेरोजगारों, आशा, भोजन माता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य सेवाओं पर को बेहतर बनाना मुद्दा होगा।

भाजपा ने संकल्प विजय शंखनाद रैली को करने की इजाजत नहीं दी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। जब अंग्रेजों को झुकने पर मजबूर कर दिया था तो आज तो देश आजाद हो गया है। 11 नवंबर को पार्टी सदस्यता अभियान, 14 को बाल दिवस पर न्याय पंचायत स्तर पर कार्यक्रम, 15 एवं 16 को ग्राम पंचायत स्तर पर वरिष्ठ नेता रात्रि विश्राम, 19 को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में मातृशक्ति सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा।

इधर पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को हलद्वानी में कार्यक्रम की अनुमति नही दिए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस ने गांधी मूर्ति के सामने धरना दिया। उन्होंने कहा कि प्रसाशन सरकार के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक स्थानों में कार्यक्रम करने की अनुमति नही दे रही है। जिसका विरोध किया जाएगा। इस दौरान कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, ईश्वर पांडेय, सुनील पांडेय, रोहित खैर, प्रकाश वछमी, पंकज परिहार, रिजवान खान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *