सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले को नशामुक्त बनाने की पहल के चलते पुलिस ने 4.99 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब डेढ़ लाख है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद जेल भेज दिया है।


कोतवाली पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान 24 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मरिया मनीष कुमार उर्फ मरिया पुत्र स्व. गोपाल राम निवासी घटवगड वार्ड थाना व जिला बागेश्वर के कब्जे से 4.99 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। मौके से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कोतवाली ले आई। धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को बुधवार को न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ढेढ़ लाख है। आरोपी पूर्व में दो बार एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।


