HomeUncategorizedबागेश्वर : उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य सम्मानित

बागेश्वर : उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य सम्मानित

सीएनई बागेश्वर। विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जनपद बागेश्वर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और निःस्वार्थ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd

समारोह के मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस समिति जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रेड क्रॉस को मानवता की सेवा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस निरंतर मानव हित में कार्य कर रही है और जनपद की सोसाइटी विशेष रूप से आपात स्थितियों में पीड़ितों को सहायता प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रही है।

उन्होंने रेड क्रॉस को निःस्वार्थ सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सोसाइटी की पूर्व कार्यकारिणी के योगदान की भी सराहना की और भविष्य में समाज कल्याण के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस के माध्यम से हमें मानव सेवा को जानने और समझने का अवसर मिलता है।

निबंध में गरिमा शाही प्रथम

इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में गरिमा शाही ने प्रथम, चंद्रिका गढ़िया ने द्वितीय तथा सुमन बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, पेंटिंग प्रतियोगिता में राजेश्वरी कार्की प्रथम, लवणी राणा द्वितीय और गीत कोरंगा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों और अन्य समाजसेवियों को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए आलोक पांडे ने रेड क्रॉस के महत्व और इसके कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी जस्मीत कौर, पूर्व चेयरमैन संजय साह, जगदीश उपाध्याय, उमेश जोशी, महेश गड़िया, राजेश्वरी कार्की, दीपक पाठक, कन्हैया वर्मा, किशन सिंह मलड़ा, रमेश पर्वतीय, जीतेंद्र तिवारी, सुनीता टम्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments