HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : जिले भर में भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया...

बागेश्वर : जिले भर में भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया ईद उल अजहा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ईद उल अजहा का त्योहार जिले भर में अकीदत, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। लोगों ने सामूहिक रूप से मस्जिद पर नमाज अदा की और अमन की दुआएं मांगी। उसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया।

रविवार को सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद का जश्न था। आंख खुलते ही लोग नमाज और कुर्बानी की तैयारियों में जुट गए। बारिश के कारण मस्जिद नमाज पढ़ी गई। मुफ्ती बिलाल अहमद ने लोगों को खिताब करते हुए कुर्बानी की फजीलत बताई। कहा कि यह बहुत बड़ा अमल है। इसकी नुमाइश न करें, बल्कि सादगी के साथ काम को अंजाम देें। उन्होंने ईद के मौके पर बुराइयों को छोड़ने और अच्छाई के रास्ते पर चलने की अपील की। नमाज अता करने के बाद सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसके बाद कुर्बानी का दौर चला। इस मौके पर हसीब अहमद, मुख्तार अहमद तिवाड़ी, वैश खान इकरार अहमद, मोइनुद्दीन अहमद तिवाड़ी, दानिश खान, फरमूद सलमानी, अकरम अली, नन्हे, शाकिर अहमद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments