HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : डेंगू बुखार ने दी दस्तक, मरीज अल्मोड़ा रेफर

बागेश्वर : डेंगू बुखार ने दी दस्तक, मरीज अल्मोड़ा रेफर

ADVERTISEMENTS

हाल में दिल्ली से लौटा था युवक

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिले में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के प्लेटेट्स गिरने लगे। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही मरीज दिल्ली से लौटा था।

दिल्ली से बीमार होकर घर लौटा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कमलेश पुत्र जगदीश निवासी सानिउडियार कांडा दिल्ली में रहता है। गत दिनों वह बीमार होकर घर पहुंचा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन मरीज के हालत में सुधार होने के बजाए उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी।

प्लेटलेट्स बहुत नीचे, हालत गंभीर

उसके प्लेटेट्स लगातार गिर रहे थे। यह देखते हुए उसे रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल की डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि मरीज को लोवर रेस्पिटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है। मरीज के प्लेटलेट्स 120000 से डेढ़ लाख के बीच में होते हैं, लेकिन इसके 36000 पहुंच गए। इसलिए इनको अल्मोड़ा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

डेंगू बुखार, जानिए लक्षण और बचाव की विधि !

डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है जो एडीज मच्छरों के काटने से फैलती है। यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में आम है।

डेंगू के लक्षण:

  • तेज बुखार
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • दाने
  • मतली और उल्टी
  • गंभीर मामलों में, रक्तस्राव और सदमे

डेंगू से बचाव:

  • मच्छरों के काटने से बचें, खासकर दिन के समय.
  • मच्छरदानी का उपयोग करें, खासकर सोते समय.
  • अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें.
  • मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करें.

डेंगू का उपचार:

  • डेंगू का कोई विशिष्ट उपचार नहीं है, लेकिन लक्षणों को कम करने के लिए उपचार किया जा सकता है.
  • पर्याप्त आराम करें और खूब पानी पिएं.
  • डॉक्टर से सलाह लें और उनके निर्देशों का पालन करें.
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments