HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : ब्लड बैंक का पर्यावरण मित्र निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

बागेश्वर ब्रेकिंग : ब्लड बैंक का पर्यावरण मित्र निकला कोरोना पॉजिटिव, हड़कंप

बागेश्वर। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में तैनात एक पर्यावरण मित्र के कोरोना पाजिटिव आने से चिकित्सालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को जिला ब्लड बैंक को अगले आदेशों तक सील कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इससे पहले डीएम व सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। यहां जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में तैनात एक पर्यावरण मित्र के कोरोना पाजिटिव आने के कारण ब्लड बैंक बंद कर दिया गया है। मंगलवार को जिला चिकित्सालय में चिकित्सालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों तथा चिकित्सकों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर चिकित्सालय में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

? व्हाट्सएप ग्रुप click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments