HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : युवक कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष ने हटाया निर्वाचित...

बागेश्वर ब्रेकिंग : युवक कांग्रेस में घमासान, प्रदेश अध्यक्ष ने हटाया निर्वाचित जिलाध्यक्ष, नाराज जिला अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ को भेजी शिकायत

ADVERTISEMENTSAd

बागेश्वर। चुनाव जीतकर आये बागेश्वर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत को पद से हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूथ कांग्रेस बागेश्वर के निर्वाचित जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह को एक शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वह यूथ कांग्रेस का चुनाव जीतकर जिलाध्यक्ष बने थे। 8 सितम्बर को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उन्हें एक पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें यूथ कांग्रेस के नामित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला बागेश्वर में युवा कांग्रेस के चुनाव में तीसरे नम्बर पर रहे व्यक्ति को पहले प्रदेश सचिव और उसके आद अब यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ? न्यूज़ व्हाट्सएप ग्रुप Click Now ?

दर्शन कठायत ने कहा कि युवा कांग्रेस के जो प्रदेश अध्यक्ष स्वयं नामित होकर आये हैं, वे युवा कांग्रेस व कांग्रेस पार्टी के संविधान के अनुसार चुनाव जीतकर आये हुए जिलाध्यक्ष को पद से हटाने का अधिकार नहीं रखते। उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले के कुछ वरिष्ठ कांग्रेसजन जो हमेशा से संगठन को कमजोर करते आये हैं उनके दबाव में ऐसा कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश के निर्वाचित जिलाध्यक्ष एवम् विधानसभा अध्यक्ष नामित प्रदेश अध्यक्ष की तानाशाही से परेशान हैं। कठायत ने कहा कि जो लोग दिन रात संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं, उन लोगों को पद से हटाने का कार्य किया जा रहा है तथा कांग्रेस संगठन को कमजोर करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने शिकायती पत्र के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मांग की है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

कठायत ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनी स्तर पर कार्य कर जो कार्यकर्ता चुनाव लड़कर यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष या पदाधिकारी बनता है उसे बिना किसी कारण के यूथ कांग्रेस के नामित प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पद से हटाकर चुनाव हारे हुए व्यक्तियों को पद दे देना कहां तक उचित है शीर्ष नेतृत्व को इसका भी मंथन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ,संविधान बचाओ का नारा दे रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कुछ नामित पदाधिकारियों के द्वारा कांग्रेस एवम् यूथ कांग्रेस के संविधान की धज्जियां उड़ाने का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments