देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने संगठन के कार्यक्रमों को मंडल स्तर पर मंडल के अध्यक्षों के साथ व्यवस्थित ढंग से क्रियान्वित करने व गति प्रदान करने के लिए जिला देहरादून के सभी 17 मंडलों में मंडल प्रभारियों को मनोनीत किया है । ऋषिकेश मंडल में संपूर्ण सिंह रावत, श्यामपुर में अमित डबराल, वीरभद्र में नगीना रानी, माजरी ग्रांट में राजेश जुगलान, रानीपोखरी में विक्रम सिंह नेगी, डोईवाला में वीर सिंह चौहान, मसूरी में संजय व्यास, शिवालिक ग्रामीण में विनोद कश्यप, सिधुओवाला में अरुण मित्तल, सहसपुर में सुदेश कंडवाल, विकासनगर ग्रामीण में शरद रावत, विकास नगर में पंकज शर्मा, हरबर्टपुर में घनश्याम नेगी, कालसी में मीता सिंह, सहिया में नीरज चौहान, चकराता में राजाराम शर्मा, त्यूनी में वीरेंद्र चौहान को मंडल प्रभारी मनोनीत किया गया है । शमशेर पुंडीर ने सभी मनोनीत प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन के सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।
देहरादून न्यूज : भाजपा जिला अध्यक्ष ने सभी 17 मंडलों में बनाए प्रभारी, ये रही सूची
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









