HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर : तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद बागेश्वर को नशामुक्त बनाये जाने की मुहीम में पुलिस को व्यापक सफलता मिल रही है। कभी शराब तो कभी चरस तो कभी स्मैक पकड़ी जा रही है। पुलिस ने एक युवक को दस ग्राम अवेध स्मैक के साथ धर दबोचा है।

पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके ने बताया कि जनपद को नशा मुक्त बनाने व पंचायत चुनाव के मधेनजर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा की देखरेख—पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना झिरौली पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत लीसा डिपो काफलीगैर के पास अंकित उपाध्याय पुत्र बसंत उपाध्याय निवासी नंदी गांव, थाना झिरौली, जिला बागेश्वर को 10 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना झिरौली में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी करने वाली SOG पुलिस टीम को एक हजार रूपये की नगद धनराशी से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सलाउद्दीन खान, राज भानु, संतोष सिंह, रमेश सिंह, भुवन बोरा, राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

नीचे पढ़िये सी.एन.ई. विशेष –

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments