HomeBreaking Newsफैमिली रेस्टोरेंट से पंचायत चुनाव के लिए लाई गई अंग्रेजी—देशी शराब जब्त

फैमिली रेस्टोरेंट से पंचायत चुनाव के लिए लाई गई अंग्रेजी—देशी शराब जब्त

तस्कर गिरफ्तार, 4 पेटी देशी व 1 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान बांटने के लिए लाई गई शराब क्षेत्र के एक फैमिली रेस्टोरेंट से बरामद की है। इस दौरान बिंदुखत्ता, लालकुआं निवासी एक व्यक्ति को 04 पेटियों में 192 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 01 पेटी में 48 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ज्ञात रहे कि एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त दिशा—निर्देशों पर जनपद में मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

फैमिली रेस्टोरेंट से शराब जब्त

थाना लालकुआं पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी हेतु चलाए गए अभियान के तहत गत रात्रि निर्वाचन में बेचने हेतु फैमिली रेस्टोरेंट बिंदुखत्ता तिवारी नगर में लाई गई शराब बरामद की।

फैमिली रेस्टोरेंट तिवारी नगर कठाणी बिंदुखता लालकुआं से जगदीश सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी पूर्वी घोड़ानाला डोली रेंज बिंदुखत्ता लालकुआं को 04 पेटियों में 192 टेट्रा पैक माल्टा देसी शराब तथा 01 पेटी में 48 पव्वे 8 PM अंग्रेजी शराब के गिरफ्तार कर किया गया।

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है।त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु चैकिंग अभियान लगातार जारी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसआई सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला व दिलीप कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments