HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. खंडूरी को अधिवक्ताओं व कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. खंडूरी को अधिवक्ताओं व कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बुधवार को जिला बार एसोसिएशन एवं कांडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोकसभा की। अधिवक्ताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी ने अपने राजनीतिक एवं सैनिक जीवन में अनुशासन, ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल कायम की। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में बार एसोसिएशन दिवंगत नेता के परिजनों के साथ खड़ा है तथा ईश्वर से परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। शोकसभा में एडवोकेट राजेश रौतेला, अधिवक्ता बसंत वल्लभ पाठक, नरेंद्र कोरंगा, पीसी टम्टा, धन सिंह ठठोला, विंदेश्वरी जोशी, शिव सिंह टंगड़िया, रमेश भंडारी, डीके कांडपाल, गोविंद उपाध्याय, पंकज सिंह, अजेंद्र सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह परिहार, बसंत कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।
उधर कांडा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने बीसी खंडूरी को कुशल प्रशासक एवं कर्तव्यनिष्ठ देशभक्त बताया। इस दौरान हरीश ऐंठानी, दीप काण्डपाल, वीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, केवल पांडेय, बंशीधर काण्डपाल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments