HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भारी बारिश से गिरे मलबे के ढेर में समा गईं 11...

बागेश्वर: भारी बारिश से गिरे मलबे के ढेर में समा गईं 11 बकरियां

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: शुक्रवार की देर सांय भारी बारिश के चलते गरुड़ तहसील के सुराग गांव में किसान जानकी देवी पत्नी दिलीप सिंह को बड़ी पशुहा​नि हुई। भूस्खलन से उनकी 11 बकरियां मलबे के ढेर में समा गईं। ये बकरियां जंगल से चुग कर घर लौट रही थीं।

ADVERTISEMENTS

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया मगर तेज बारिश और भारी मलबे के कारण अन्‍य बकरियों का पता नहीं चल पाया है। वहीं ग्रामीणों ने राजस्व उपनिरीक्षक को भी इसकी सूचना दे दी है। भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके जोशी ने बताया की क्षेत्र में सड़कों पर जगह जगह मलुवा आया है। दो मकानो में के करीब विशालकाय पेड़ भी खतरा बने हैं। पिछले आपदा काल में वन विभाग को इस संबंध में जानकारी दिए जाने के बाद भी खतरा बने पेड़ नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने तत्काल पेड़ों को हटाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments