बद्रीनाथ हाईवे मलबा आने से फिर हुआ बंद, पांच जिलों में येलो अलर्ट

0
बद्रीनाथ हाईवे मलबा आने से फिर हुआ बंद, पांच जिलों में येलो अलर्ट

Weather Update | राज्य के कई जिलों में भारी से मध्यम वर्षा का क्रम बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल छाये हुए हैं। चमोली पुलिस से ताजा मिली जानकारी के मुताबिक, बद्रीनाथ हाईवे पर छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग पुनः अवरुद्ध हो गया है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण छिनका के पास ट्रैफिक रोका दिया गया है।


ADVERTISEMENTS

बता दें कि, गुरुवार को बद्रीनाथ हाईवे छिनका के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे शुक्रवार देर 3:30 बजे जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद खोला जा सका। लेकिन सुबह होते-होते मार्ग पर एक बार फिर मलबा आ गया। जिस कारण बद्रीनाथ हाईवे पर ट्रैफिक को रोका गया है।

आज पांच जिलों में येलो अलर्ट

आज 30 जून शुक्रवार को राज्य के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी तथा पौड़ी जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने और पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। जिसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं 1 जुलाई को राज्य के देहरादून, टिहरी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 2 जुलाई को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र और अति तीव्र दौर होने की संभावना है। विभाग ने इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

जवानों को अलर्ट पर मोड़ रहने के निर्देश

इस बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आइटीबीपी सहित लोक निर्माण विभाग और समस्त जिला प्रशासन के अधिकारियों को एलर्ट मोड़ पर रहने को कहा गया है।

उत्तराखंड में 36 IAS और PCS अधिकारियों के तबादलेClick Now
Whatsapp Group Join NowClick Now
ADVERTISEMENTS