HomeUttarakhandBageshwarजयंती पर याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

जयंती पर याद किए गए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर

✍🏻 कांग्रेस ने गरुड़ और बागेश्वर में पार्टी कार्यालय में मनाई बाबा साहब का जन्मदिन

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिले के गरुड़ में कांग्रेसजनों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती धूमधाम से मनाई। कांग्रेसियों ने डंगोली स्थित कोट भ्रामरी मंदिर परिसर में लगी डॉ. आंबेडकर की मूर्ति में पुष्प चढ़ाए और माल्यार्पण किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि संविधान निर्माण में डॉ आंबेडकर का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने आंबेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस दौरान आंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण आर्य, विपिन जोशी, सुंदर बरोलिया, प्रकाश कोहली, धीरेंद्र कुमार, नरेंद्र आर्य, दीपा देवी आदि उपस्थित थे।

बागेश्वर: जिले में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। उनके बताए मार्ग चलने का संकल्प लिया गया। संघर्ष को याद किया तथा विचार गोष्ठी आयोजित हुई। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में विचार गोष्ठी आयोजित हुई। बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनके संघर्ष, त्याग को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कवि जोशी, लोकमणि पाठक, कुंदन गिरी, पूरन चंद्र, रूप राम, दिव्यांशु कुमार, रमेश भंडारी, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments