HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भजन-कीर्तनों की धुन से गूंजा बाबा गंगनाथ मंदिर, प्रसाद वितरण

अल्मोड़ा : भजन-कीर्तनों की धुन से गूंजा बाबा गंगनाथ मंदिर, प्रसाद वितरण

ADVERTISEMENTS

✒️ युवा जन संघर्ष मंच ने कराया माघी खिचड़ी का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। युवा जन संघर्ष मंच अल्मोड़ा द्वारा बाबा गंगनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तजनों ने मंदिर परिसर में आकर प्रसाद ग्रहण कर बाबा गंगनाथ का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि सनातन धर्म में कई कर्म कांडों का विशेष महत्व है। जिसके तहत प्रति वर्ष भंडारे का योजना किया जाता है। जिसमें हर धर्म के लोग बाबा गंगनाथ का आशीर्वाद लेने व प्रसाद ग्रहण करने यहां आते हैं। बाबा गंगनाथ हर व्यक्ति के प्रति अपनी कृपादृष्टि बनाते हैं और आशीर्वाद देते हैं।

इस मौके पर मंच के सभी सदस्यों द्वारा यहां भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच के संयोजक मनोज सिंह बिष्ट, राहुल बिष्ट, आशुतोष पवार, प्रवेश कुरैशी, छात्र संघ संयुक्त सचिव कुमारी करिश्मा तिवारी, सोनू चौहान, अभिषेक बनौला, राहुल कनवाल, रवींद्र सिंह बिष्ट, अनुज बिष्ट, प्रताप नैनवाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, मोहन सिंह कंवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments