ADVERTISEMENTS
अयोध्या। सरकार द्वारा अयोध्या नगर निगम के नामित 10 पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पार्षदों को शपथ दिलाई । नगर निगम के सभागार में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। रीना द्विवेदी, बिंदु सिंह, रामकुमार सिंह राजू,संजय शुक्ला, मायाराम,आशीष सिंह,मनोज श्रीवास्तव,रंजीत सोनकर,सरदार अजीत सिंह व रमाकांत पांडे ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सांसद लल्लू सिंह अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र भी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS


