HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जन शि. संस्थान केंद्रों में स्वच्छता पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रम

अल्मोड़ा : जन शि. संस्थान केंद्रों में स्वच्छता पखवाड़ा, जागरूकता कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के विविध केंद्रों में स्वच्छता पखवाड़े के तहत कर्मचारियों, लाभार्थियों व अन्य लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। साथ ही इस मौके पर विविध जागरूकता कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी हुई।

उल्लेखनीय है कि जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा द्वारा निदेशालय जन शिक्षण संस्थान नई दिल्ली व कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 15 जुलाई 2022 से 31 जुलाई 2022 तक संस्थान के मुख्यालय सहित उप केन्द्र एवं अलग-अलग स्थान पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिवस संस्थान के मुख्यालय एवं उप केन्द्र में संस्थान के कर्मचारियों, लाभार्थीयों, अनुदेशक एवं अन्य के द्वारा स्वच्छता शपथ ली एवं विश्व युवा दिवस धूमधाम से मनाया गया। पखवाड़ा के दूसरे दिन संस्थान के मुख्यालय एवं उप केन्द्र जैंती पर कोविड-19 कोरोना विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तृतिय दिवस के संस्थान के उप केन्द्र गोलनाकरड़िया में संस्थान के कर्मचारीयों, लाभार्थीयों, अनुदेशक एवं अन्य के द्वारा स्वच्छता शपथ ली गयी एवं संस्थान के प्रशिक्षु एवं अन्य को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं सफाई विषय पर व्याख्यान दिया गया।

स्वच्छता पखवाड़ा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर संस्थान के मुख्यालय में कार्यस्थल पर अच्छे स्वास्थ्य हेतु साफ सफाई का महत्व विषय पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाडा के पंचम दिवस के उप केन्द्र गोलनाकरड़िया में अपशिष्ट प्रबन्धन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। छठे दिवस संस्थान के मुख्यालय में संस्थान के प्रशिक्षु एवं अन्य के मध्य सजावटी मारक निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सहित समस्त कार्यालय स्टॉफ एवं अनुदेशक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments