HomeBreaking News02 ऑटो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, झुमरी तिलैया से पत्नी को...

02 ऑटो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, झुमरी तिलैया से पत्नी को ले आई पुलिस

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव के पास से ऑटो चोरी के दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। वहीं एक अन्य मामले में अपने पति का घर छोड़ लापता हो गई पत्नी को पुलिस झुमरी तिलैया (झारखंड) से सुरक्षित वापस ले आई है।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार कोतवाली हल्द्वानी में दीपक गुप्ता पुत्र स्व. ओमकार गुप्ता निवासी शिव कालौनी बैलेजली लॉज भोटिया पडा़व हल्द्वानी नैनीताल द्वारा एक तहरीर दी गयी थी। जिसमें उसने कहा था कि गत 28 जनवरी, 2023 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका ऑटो संख्या UK-04TB- 0017 घर के पास से चुरा लिया गया है। जिस पर थाना हल्द्वानी में धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल मय पुलिस बल के द्वारा घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा का भली-भांति से अवलोकन किया गया। क्षेत्र में पतारससी, सुराग रसी हेतु मुखबिर मामूर किए गए। जिसके बाद उक्त चोरी की घटना में संलिप्त दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई।

ऑटो चोरी के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों में अरूण सागर पुत्र जगदीश सागर निवासी वैलाजली लॉज चौकी भोटिया पडा़व हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष तथा सुनील रावत पुत्र स्व. राजेन्द्र सिंह रावत निवासी वैलेजली लॉज चौकी भोटिया पडा़व हल्द्वानी उम्र 39 वर्ष शामिल हैं। इन्हें कुल्यालपुरा वाले रास्ते की तरफ दुर्गा सिटी सेन्टर की तरफ जाने वाले रास्ते से मय चोरी के ऑटो संख्या U.K. 04 T.B. 0017 के साथ गिरफ्तार किया गया है।

ऑटो की तलाशी लेने पर पिछली सीट पर चोरी की गई पानी की मोटरें भी बरामद हुई। इस संबंध में भी पहले से मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज था। पुलिस को पता चला है कि इन्हीं के द्वारा ऑटो व मोटरों की चोरी की गई थी। अतएव पुलिस ने दो मामलों का खुलासा कर दिया। पुलिस टीम में एसआई प्रकाश पोखरियाल, हेड कांस्टेबल कमल पाण्डे व कांस्टेबअल संजीव राज शामिल थे।

गुमशुदा महिला झुमरी तिलैया झारखंड से बरामद, परिजनों के सुपुर्द

इधर एक अन्य मामले में पुलिस ने अपने पति का घर छोड़ चली गई महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

मामला य है कि मनोज द्वारा थाना मुखानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें उसने कहा था कि उसकी पत्नी सरिता चौसाली पुत्री तुलसीदत्त निवासी किरोली डीडीहाट पिथौरागढ़, हाल निवासी सत्या विहार, आरटीओ रोड, थाना मुखानी घर से बिन बताए कहीं चली गई है। इस संबंध में थाना मुखानी में गुमशुदगी दर्ज की गई।

गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु रमेश बोहरा (थानाध्यक्ष मुखानी) के नेतृत्व में तत्काल महिला उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी आरटीओ को निर्देशित किया गया। काफी ढूंढखोज के बाद टीम को गुमशुदा महिला के बारे में झारखंड में रहने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल टीम द्वारा झारखंड जाकर महिला गुमशुदा को झुमरी तिलैया थाना तिलैया कोडरमा झारखंड से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

किराए के कमरे में रह रहे लड़के ने पीट-पीट कर ले ली चोर की जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments