HomeUttarakhandAlmoraAlm : खूबसूरत हाथों में आकर्षक मेहंदी, ऐपण की कलात्मकता, नंदादेवी मेले...

Alm : खूबसूरत हाथों में आकर्षक मेहंदी, ऐपण की कलात्मकता, नंदादेवी मेले का आगाज़

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर परिसर के प्रांगण में नंदादेवी मेले के तहत ऐपण व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। हाथों में सजाई मेहंदी और विविध प्रकार के ऐपण आकर्षण का केंद्र रहे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस प्रतियोगिता का आयोजन निप्पो लाइफ इंश्योरेंस कंपनी द्वारा किया गया। निर्णायकों की भूमिका ऐपंण प्रतियोगिता में राधा तिवारी व हेमलता वर्मा तथा मेहंदी प्रतियोगिता में रजनी जोशी व एकता आर्या ने निभाई। मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 45 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमें किरन डंगवाल, साक्षी सिजवाली, तनूजा चिलवाल, दिव्या डालाकोटी, पूजा बिष्ट, आशु बोरा, मिनाक्षी हरबोला, शिवानी कनवाल, मेघा डसीला, रिया तिवारी, गायत्री तिवारी, प्रियांशी पटवा, प्रियांशी जोशी, काजल आर्या, उमा जोशी, यामिनी पंत, निकिता सहदेव, दिक्षा कार्की,बबिता जोशी, भूमि भंडारी, अंजलि कश्यप आदि शामिल रहे।

वहीं ऐपण प्रतियोगिता में हर्षित तिवारी, कविता बिष्ट, गरिमा परगाई, शिखा तिवारी, नीलम रावत, रूचि आर्या, ऋतुराज जोशी, महालक्ष्मी राज जोशी, दिव्या पंत, निधि पपनै, रजनी मनराल, कोमल शर्मा, मिनाक्षी बिष्ट, लक्ष्मी शर्मा, ममता सत्यवली, शिवानी कोहली, ममता रावत, हिमांशी मेहरा, प्रियंका बिष्ट, हेमलता सांगा, वैशाली आर्या, अंज​लि सहित कुल 29 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज्ञात रहे कि नंदादेवी मेले के तहत विविध प्रतियोगिताओं व रंगारंग कार्यक्रम जारी रहेंगे। 17 सितंबर को अपराहन 3 बजे से शोभा यात्रा निकलेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments