HomeBreaking Newsगिरफ्तारी को गई Police-STF टीम पर हमला, आंखों में झोंक दी लाल...

गिरफ्तारी को गई Police-STF टीम पर हमला, आंखों में झोंक दी लाल मिर्च

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादनू

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हैदराबाद पहुंची उत्तराखंड एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पर बदमाशों के रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस कांस्टेबलों की आंखों पर लाल मिर्च पाउडर झोंक दी गई। इसका लाभ उठाकर एक बदमाश फारर हो गया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी कर ली गई है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम पर बदमाशों, रिश्तेदारों व साथियों की भीड़ द्वारा हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2019 में हुई गंगनहर हरिद्वार में ग्राम प्रधान कमरे आलम के मर्डर मामले में 02 इनामी और कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तेलंगाना में टीम ने आज दबिश दी। बताया जा रहा है कि मुज्जफरनगर के शातिर बदमाश वसीम पुत्र ननुवा, निवासी किदवई नगर खालापार और समा परवीन पत्नी वसीम पर हत्या के के आरोप हैं, जो कि दो साल से फरार चल रहे हैं। खबरें वही जो समय पर मिले, तो जुड़िये हमारे WhatsApp Group से Click Now

उत्तराखंड : UKPSC की इस भर्ती परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, पढ़े पूरी खबर

सूचना मिली थी कि यह दोनों हैदराबाद के सुलेमान नगर इलाके में रह रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ व गंगनहर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। इस बीच बदमाश को छुड़ाने के लिए भीड़ व रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। यह भीड़ काफी उग्र थी और एसटीएफ टीम के आरक्षी चमन कुमार और थाना राजेंद्र नगर पुलिस के आरक्षी फैयाज की आंखों में लाल मिर्च डालकर एक आरोपी वसीम को छुड़ा लिया। पुलिस ने भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं फरार वसीम पुत्र नैनवा की गिरफ्तारी के प्रयास युद्ध स्तर पर किये जा रहे हैं।

हत्यारोपी का फाइल फोटो

सीएम धामी की उंगली में फैक्चर, डॉक्टरों ने चढ़ाया पलास्टर, क्रिकेट खेलते वक्त हुए थे चोटिल

हल्द्वानी : डहरिया निवासी व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद मौत को लगाया गले, फंदे से लटक दी जान

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments