Big breaking : सहायक समीक्षा अधिकारी ने फांसी लगा दे दी जान, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून सचिवालय में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। दो दिन पूर्व इन्होंने फांसी…

विजयदशमी के दिन दु:खद हादसा, बोलेरो नदी में गिरी, 06 यात्रियों की मौत

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

सचिवालय में कार्यरत सहायक समीक्षा अधिकारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। दो दिन पूर्व इन्होंने फांसी लगा जान देने की कोशिश की थी और रविवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सहायक समीक्षा अधिकारी महेंद्र बिष्ट का शव मिला है। पूछताछ में यह मालूम चला है कि मृतक महेंद्र बिष्ट बीते कुछ दिनों से सचिवालय भी नही जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि महेंद्र बिष्ट ने दो दिन पहले अपने मॉडल कॉलोनी स्थित निवास में फांसी लगाई थी। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल भर्ती किया था, लेकिन रविवार को उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। डालनवाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से भी पूछताछ की गई। थाना डालनवाला प्रभारी मणि भूषण ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है। तभी अग्रिह कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *