विधानसभा चुनाव : विधायक ठुकराल को नहीं मना सके अजय भट्ट, अब होगा त्रिकोणी रोचक मुकाबला

0
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गिरफ्तार, अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल (फाइल फोटो)

रुद्रपुर। भाजपा के बागी प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मनाने की कोशिश की, मगर ठुकराल ने पर्चा वापस लेने से मना कर दिया। चुनावी समर में वह निर्दल से डंट गए हैं। इसे लेकर भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। इससे रुद्रपुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण बदल गए हैं। राजनीति के चाणक्य हार जीत का गुणा-गणित लगाने में जुट गए हैं।


ADVERTISEMENTS

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने सोमवार को ओमेक्स कॉलोनी निवासी हरविंदर सिंह हरजीत के आवास पर बागी प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को पर्चा वापस लेने को कहा तो ठुकराल ने चुनाव मैदान से न हटने की बात कही। News WhatsApp Group Join Click Now

दो बार से भाजपा से विधायक रहे ठुकराल तराई के कद्दावर व कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ को हराया था। कथित आडियो व विडीयो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने पर भाजपा ने ठुकराल का टिकट काट दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताया।

उत्तराखंड में अब बड़ी रैलियों के बिना होंगे विधानसभा चुनाव, निर्वाचन आयोग ने जारी की नई गाइडलाइन – जानें पाबंदियां

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ठुकराल को मनाने की कोशिश की थी, मगर ठुकराल चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे। लंबे समय से जनता के बीच में रहने वाले ठुकराल जीत की उम्मीद के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के मजबूत चुनावी प्रबंधन व संगठन के साथ स्वच्छ छवि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनाव मैदान में है।

अब चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा, कांग्रेस से मीना शर्मा, बसपा से चंद्रकेश्वर राव, सपा से सतपाल ठुकरा, निर्दल से राजकुमार ठुकराल सहित नौ प्रत्याशी रह गए। जबकि निर्दल प्रत्याशी संजय ठुकराल व अमलेश कोली ने पर्चा वापस ले लिया है। यहां पर त्रिकोणी रोचक मुकाबला होगा। हालांकि जीत किस करवट बैठेगी, यह तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा। News WhatsApp Group Join Click Now

उत्तराखंड में कम हुआ हेली सेवाओं का किराया, अब गौचर-चिन्यालीसौड़ से इतने में कर पाएंगे सफर

उत्तराखंड ब्रेकिंग : खेलते समय खुले नाले में जा गिरा मासूम, मौत

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1