HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: नंदादेवी मंदिर परिसर की जीर्ण-क्षीण छत सुधरेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष चैहान...

ALMORA NEWS: नंदादेवी मंदिर परिसर की जीर्ण-क्षीण छत सुधरेगी, विधानसभा उपाध्यक्ष चैहान व डीएम ने किया संयुक्त निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नन्दादेवी मन्दिर परिसर का जायजा लिया। इस मौके पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि मन्दिर के छत की जीर्णक्षीर्ण हालत पर चिंता प्रकट करते हुए इसके सुधारीकरण के लिए अविलंब आवश्यक कार्यवाही की करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि मन्दिर की छत को बदलने के लिए धनराशि की व्यवस्था की जाए। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी ही इसके सुधारीकरण कार्य का आगणन सीएनडीएस के माध्यम से तैयार किया जायेगा और कार्य प्रारम्भ किया जायेगा। उन्होंने मन्दिर परिसर में चल रहे नव निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान, मन्दिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मनोज सनवाल आदि भी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments