HomeBreaking Newsहल्द्वानी : पिता से शराब के नशे में मारपीट करता है 'कपूत',...

हल्द्वानी : पिता से शराब के नशे में मारपीट करता है ‘कपूत’, मजबूर पिता ने कोतवाली में लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

एक कहावत है कि “पूत कपूत तो क्यों धन संचे, पूत सपूत तो का धन संचे”। यानी अगर बेटा कुपुत्र है तो उसके लिये धन संचय क्यो किया जाय, वो तो उसे गलत कामों मे उड़ा देगा और अगर पूत सपूत है तब भी धन क्यो संचय किया जाय वो तो खुद अपनी काबलियत से आप से अधिक कमा सकेगा। इस कहावत का यथार्थ आज देखने में आया, जब एक ‘कपूत’ के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने बेटे से बचाने की गुहार लगाई है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड गली नंबर दो निवासी ओम प्रकाश भोला ने अपने बेटे की करतूतों का जिक्र करते हुए परेशानी बयां की है। तहरीर में उन्होंने कहा है कि उसका पुत्र राजेश भोला अक्सर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता रहता है। बीती 29 जुलाई को भी उसका पुत्र शराब पीकर घर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया और जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि उसने घर को आग लगाने की धमकी भी दी है। उन्होंने कहा कि अपने बेटे की हरकतों से वह बहुत परेशान हैं और हमेशा भय ग्रस्त रहते हैं। जब कोई अन्य रास्ता नही दिखाई दिया तो मजबूरन उन्हें पुलिस के पास आना पड़ा है। इधर पुलिस ने सौंपी गई तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments