HomeHealthपीएचसी ओखलकांडा में आशा फेसिलेटर चयन प्रक्रिया संपन्न, बच्चों का नेत्र परीक्षण

पीएचसी ओखलकांडा में आशा फेसिलेटर चयन प्रक्रिया संपन्न, बच्चों का नेत्र परीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में आज आशा फेसिलेटर के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। साथ ही स्कूली बच्चों की नेत्र जांच भी कराई गई।

पीएचसी में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके टम्टा की अध्यक्षता में आशा फेसिलेटर चयन प्रक्रिया कराई गई, जिससे आशाओं को ओखलकांडा में कार्य करने में आसानी रहेगी और जन सामान्य को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मिलेगी। इस मौके पर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा भी की गई।

इस मौके पर पीएचसी ओखलकांडा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि स्कूल हेल्थ टीम द्वारा चयनित नेत्र संबंधी दिक्कतों से पीड़ित बच्चों का नेत्र परीक्षण स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। आं​खों की जांच जीबी पंत अस्पताल से आये ऑप्टोमेट्रिस्ट राजेश रस्तोगी द्वारा की गई। इस अवसर पर डीपीएम मदन मेहरा, आरकेएसके मैनेजर हेम जलाल, सरयू नंदन जोशी, आरबीएसके टीम ओखलकांडा के डॉ. हिमेश मटियानी, डॉ. इस्धानी, फार्मासिस्ट निर्मला तथा स्टॉफ नर्स भावना मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments