कामेंग। अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले हिस्से में हिमस्खलन में दबे भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि शहीद 7 जवानों के शव हिमस्खलन वाली जगह से निकाले गए हैं। बता दें कि सैन्यकर्मी एक गश्ती दल में शामिल थे, वे रविवार को आए हिमस्खलन में फंस गए थे। सूत्रों के मुताबिक शहीद हुए 7 जवान 19-जम्मू और कश्मीर राइफल्स के थे।

देखिए पूरा VIDEO

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हिमस्खलन में फंसे जवानों के शव को भारतीय सेना ने स्थानीय पुलिस की मदद से निकाल लिया है। बता दें कि बीते रविवार को सेना के जवान तवांग सेक्टर में यांग्त्से के पास चुमे ग्यातर इलाके में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान हिमस्खलन हुआ था। बचाव कार्यों में मदद करने के लिए विशेष टीमों को एयरलिफ्ट किया गया था।
हवलदार जुगल किशोर, आरएफएन अरुण कट्टल, आरएफएन अक्षय पठानिया, आरएफएन विशाल शर्मा, आरएफएन राकेश सिंह, आरएफएन अंकेश भारद्वाज और जीएनआर गुरबाज सिंह शहीद हुए है।
PM मोदी ने जताया दुख
PM नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन में भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने से दुखी हूं। हम अपने देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने व्यक्त की संवेदना
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट किया कि अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आए भारतीय सेना के जवानों के शहीद होने से गहरा दुख हुआ। इन वीर जवानों ने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई. मैं उनके साहस और सेवा को सलाम करता हूं. उनके शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
उत्तराखंड : गृहमंत्री अमित शाह 11 फरवरी को हल्द्वानी में फूंकेंगे चुनावी बिगुल
Haldwani Breaking : युवक पर बाघ का हमला, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

