HomeUttarakhandAlmoraजन्माष्मी महोत्सव: कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू और बही सांस्कृतिक बयार

जन्माष्मी महोत्सव: कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू और बही सांस्कृतिक बयार

ADVERTISEMENTS

👉 कान्हा के रंग में रंगी अल्मोड़ा पुलिस लाइन, लोगों के दिलों में बनाई जगह
👉 मंच पर बिखरी बहुरंगी छटा, पूरे वातावरण में बही कृष्णमय बयार

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: गत बुधवार रात पुलिस लाइन अल्मोड़ा के मैदान में व्यापक चकाचौंध रही। आकर्षक ढंग से सजा यह मैदान लाइटों व मालाओं से आच्छादित होकर विहंगम छटा बिखेर रहा था। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व तमाम गणमान्य लोगों समेत दर्शकों से यह मैदान खचाखच भरा रहा और मंच पर कलाकारों ने अपनी कला के हुनर का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंग और कृष्णमय बयार से सराबोर हो उठा। यह मौका था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का। यह भव्य आयोजन अल्मोड़ा पुलिस की ओर से हुआ।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा समेत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिलाधिकारी विनीत तोमर, सीडीओ आकांक्षा कोंडे व डीएफओ दीपक सिंह आदि विशिष्ट अति​थियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत किया। दीप प्रज्वलन के उपरांत रंगारंग कार्यक्रमों का सिलसिला चल पड़ा। आगे पढ़िए…

पुलिस परिवार के बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ प्रस्तुतियों का शानदार आगाज हुआ। इसके बाद एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि दर्शक एकटक मंच पर टकटकी लगाए रखने तथा तालियां बजाने को मजबूर हो गए। कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुमाऊंनी, गढ़वाली एवं अन्य लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। वहीं भजन व नाटक की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया तो हास्य कलाकारों ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीकृष्ण संग राधा का मोर नृत्य व राधा—कृष्ण संग गोपियो की फूलों की होली की प्रस्तुति खासी आर्कषण का केन्द्र रही। आगे पढ़िए…

कलाकारों ने ऐसा रंगारंग जादू बिखेरा कि कुमाऊंनी गानों पर कप्तान रामचंद्र राजगुरु समेत कई पुलिस कार्मिक व दर्शक भी ​थिरकने को मजबूर हो गए। सीओ ने भी गाना गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा समेत अन्य अतिथियों ने अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विभु कृष्णा ने किया। आगे पढ़िए…

रात्रि ठीक 12 बजे एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस लाईन परिसर में स्थित मंदिर में बनी सुंदर झांकी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, उप निरीक्षक मोहित कुमार व अपर उप निरीक्षक दामोदर कापड़ी की देखरेख में हुई।

महोत्सव में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा दया राम, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुशील साह, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विपुल कार्की, प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी बिन्देश्वरी प्रसाद टम्टा, सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रभारी साईबर सेल अजय लाल साह, निरीक्षक एलआईयू कमल कुमार पाठक, निरीक्षक अशोक धनकड़, निरीक्षक नासिर हुसैन, एफएसओ महेश चन्द्र व एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस परिवार के लोगों समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments