त्रिलोचन व्यापार मंडल के जिला समन्वयक नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन जोशी को नई जिला कार्यकारिणी का गठन होने तक संगठन…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तराखण्ड के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोचन जोशी को नई जिला कार्यकारिणी का गठन होने तक संगठन का जिला समन्वय बनाया गया है। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने जारी पत्र में ​उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पत्र में कहा गया है कि अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी अगस्त 2020 से भंग चल रही है। ऐसी स्थिति में जब तक नई जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो जाता है तब तक त्रिलोचन जोशी अल्मोड़ा जिले की सभी संबद्ध नगर इकाइयों (अल्मोड़ा नगर छोड़कर) से संपर्क बना कर उनकी समस्याओं के निदान का प्रयास स्थानीय वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे।
अतएव उन्हें अल्मोड़ा जिले का समन्वयक घोषित किया जाता है।

नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि त्रिलोचन जोशी स्वयं प्रत्येक नगर इकाई के पास जाकर उनके क्षेत्र की व्यवसायिक समस्याओं व संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी लेकर प्रदेश नेतृत्व को सूचित करेंगे। इस कार्य में वह प्रदेश उपाध्यक्ष किशन चंद्र गुर्रानी से भी राय विमर्श कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *