HomeUttarakhandAlmoraजिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में करें स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में करें स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अधिवक्ताओं ने मंत्री रेखा आर्या को सौंपा ज्ञापन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवींद्र पंत, अधिवक्ता आजाद खान व चांदनी खान ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तराखंड सरकार रेखा आर्या को ज्ञापन देकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अल्मोड़ा में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति करने की मांग की।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे गए थे, लेकिन अभी तक भी कोई सारगर्भित कार्यवाही नहीं हुई है। ना ही कोई समाधान किया गया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अल्मोड़ा में स्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने से न केवल अल्मोड़ा वासियों को इसका लाभ होगा अपितु इस पहाड़ी जिले से लगते हुए आसपास के दो—तीन अन्य दूरस्थ पर्वतीय जनपद भी इससे प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।

अधिवक्ताओं ने मांग की है कि व्यापक जनहित में शीघ्रातिशीघ्र अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग अल्मोड़ा में स्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति की जाए। साथ ही अल्मोड़ा मुख्यालय में वाणिज्य न्यायालय व कुमाऊं कमिश्नर न्यायालय का स्थाई न्यायालय अथवा कैंप कोर्ट स्थापित किया जाए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments