HomeUttarakhandBageshwarविकास कार्यों व आमजन की समस्याओं में आएगी तेजी: अपूर्वा पांडे

विकास कार्यों व आमजन की समस्याओं में आएगी तेजी: अपूर्वा पांडे

➤ बागेश्वर में नवनियुक्त जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: नवागंतुक जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने आज शुक्रवार पूर्वाह्न जनपद में कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले डीएम बागनाथ मंदिर पहुंची, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए जनपदवासियों की सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की।

पूजा अर्चना के बाद नई जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे का कलेक्ट्रेट परिसर में पदार्पण हुआ, जहां उन्होंने कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। यहां आगमन पर जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जनपद की विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन प्रतिबद्ध रहेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments