Sports News : चिराग सेन ने जीता एकल में स्वर्ण पदक

0
  • 44 ISE Apex UAE Badminton Championships 2021

CNE REPORTER


ADVERTISEMENTS

दुबई में 12 नवम्बर से 14 नवम्बर तक आयोजित 44 वीं आई.एस.सी. अपैक्स यू.ए.ई. बैडमिंटन चैंपियनशिप 2021 में चिराग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एकल में स्वर्ण पदक जीत लिया।

उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल में चिराग ने मलेशिया के लो यू कोंग को 21-18, 18-21 व 21-13 से हराकर एकल ख़िताब अपने नाम पर किया। सेमी फाइनल में चिराग ने भारत के ही अभिषेक येलिगार को सीधे सेटों में 21-15 व 21 -16 से हराया था। क्वार्टर फाइनल में चिराग सेन ने भारत के ही हेमंथा मंजुनाथ को भी सीधे सेटों में 15-10 व 15-11 से आसानी से हर दिया था। चिराग इन दिनों दुबई में डेनमार्क के ऑल इंग्लैंड चैंपियन विक्टर अल्लेक्सन व साथी अन्तराष्ट्रीय खिलाडिओं के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे।

आज चिराग आयरलेंड इंटरनेशनल, स्कॉटलैंड इंटरनेशनल व वेल्श इंटरनेशनल मैं प्रतिभाग करने के लिए इंग्लॅण्ड रवाना हो जायेंगे। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार के साथ उनके गृह जनपद से शुभकामनाएं मिल रही हैं। चिराग सेन के शानदार प्रदर्शन पर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, अल्मोड़ा बैडमिंटन परिवार के राम अवतार, प्रशांत जोशी, सुरेश कर्नाटक, गोकुल मेहता, एएनएस रजवार, हेम तिवारी, जगमोहन फर्तियल, राकेश जैसवाल, डॉ. संतोष बिष्ट, अनिल नैनवाल, जिला खेल अधिकारी सीएल वर्मा, विजय प्रताप, राजेंद्र तिवारी, जगदीश वर्मा, डॉ. अखिलेश समेत समस्त खेल प्रेमिओं ने चिराग व उनके कोच पिता डीके सेन व माता निर्मला धीरेन सेन को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS