HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी व भतीजी कोरोना...

ब्रेकिंग न्यूज : अनुपम खेर की मां, भाई, भाभी व भतीजी कोरोना पाजिटिव

CNE Creative News Express वीडियो
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां और भाई समेत परिवार के 4 लोग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अनुपम खेर ने रविवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
अनुपम ने वीड‍ियो में बताया क‍ि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी की तबीयत खराब थी। उन्हें भूख नहीं लग रही थी और वे सोती रहती थीं। डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपनी मां का ब्लड टेस्ट करवाया, जिसमें सब ठीक निकला। बाद में सीटी स्कैन करवाया, जिसमें टेस्ट‍िंग के दौरान उनमें कोरोना के लक्ष्ण मिले। उनमें माइल्ड (हल्के) कोरोना पॉज‍िट‍िव की पुष्ट‍ि हुई है।
इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू ने भी अपना कोरोना टेस्ट करवाया। रिपोर्ट में अनुपम निगेट‍िव पाए गए जबकि उनके भाई का टेस्ट रिजल्ट माइल्ड कोविड-19 पाया गया। इसके बाद राजू की फैमिली का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया। इसमें अनुपम की भाभी यानी राजू की पत्नी और भतीजी वृंदा माइल्ड कोरोना पॉजिट‍िव पाए गए, जबकि भतीजा निगेट‍िव निकला।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments