HomeCrimeरुद्रपुर ब्रेकिंग : कोविड चिकित्सालय से फरार एक और कैदी मुरादाबाद से...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : कोविड चिकित्सालय से फरार एक और कैदी मुरादाबाद से गिरफ्तार

रुद्रपुर। रुद्रपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-19 चिकित्सालय से फरार हुए 3 में से एक और कैदी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुरादाबाद के संभल क्षेत्र से एक और फरार कैदी को गिरफ्तार किया है। हम आपको बता दें कि फरार हुए कैदियों में से एक को पहले ही पुलिस पकड़ चुकी है और अब एकमात्र कैदी पुलिस की पकड़ से दूर है वह नेपाल का निवासी है।

ADVERTISEMENTS

मिली जानकारी के अनुसार पन्तनगर थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने संभल से आनंद नामक इस कैदी को गिरफ्तार किया है। वह सितारगंज जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इस बीच कोरोना संक्रमित होने के कारण उसे रुद्रपुर के कोविड-19 चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां से वह दो अन्य कैदियों के साथ रात के समय फरार हो गया था। फरार हुए 2 कैदियों की अलग-अलग गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है और अब तीसरे कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोशिशें तेज कर दी है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments