HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स की एक और नर्स कोरोना पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स की एक और नर्स कोरोना पॉजिटिव

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए दो पेशेंट में एक एम्स की महिला नर्सिंग ऑफिसर हैं जबकि दूसरा कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल निवासी है। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि संस्थान में की गई सेंपलिंग में 2 लोगों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने बताया कि गली नंबर 5, टिहरी विस्थापित पशुलोक ऋषिकेश निवासी एम्स संस्थान की ब्रेस्ट सर्जरी विभाग की 27 वर्षीया नर्सिंग ऑफिसर जिनका बीती 30 जून को एम्स ओपीडी में कोविड सेंपल लिया गया था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now

महिला नर्सिंग ​ऑफिसर बीते माह 2 जून को रामपुर उत्तरप्रदेश से एम्स ऋषिकेश आई थी। गौरतलब है ​कि इसी विभाग की एक अन्य नर्सिंग ऑफिसर बीती 29 जून को कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं,जिनका एम्स के कोविड वार्ड में उपचार चल रहा है, संक्रमित 27 वर्षीया नर्सिंग ऑफिसर बीते माह 16 जून तक पूर्व में पॉजिटिव पाई गई अपने साथी नर्सिंग स्टाफ के साथ ड्यूटी पर रही हैं। कोविड पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया गया है। इसी प्रकार दूसरा मामला कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल का है।

कोटद्वार निवासी एक 40 वर्षीय पुरुष जो कि शरीर में दर्द की शिकायत के साथ बीती 1 जुलाई को एम्स इमरजेंसी में आए थे, जहां पर पेशेंट का कोविड सेंपल लिया गया था और उन्हें एम्स के कोविड आइसालेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया था। बृहस्पतिवार देरशाम उसकी रिपोर्ट कोविड पााजिटिव पाई गई है,जिसके बाद पेशेंट को कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त मामलों के बाबत संस्थान की ओर से स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments