HomeAccidentउत्तराखंड में एक ओर हादसा : खाई में गिरी कार, पांच लोगों...

उत्तराखंड में एक ओर हादसा : खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी| उत्तराखंड में हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, आज शनिवार को उत्तरकाशी जिले के तहसील ढूंढा अंतर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। घायल को रेस्‍क्‍यू करने के लिए ब्रह्मखाल चौकी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा हैं कि कार उत्तरकाशी से बड़कोट की ओर जा रही थी।

वाहन में 6 लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं, एक मह‍िला गंभीर घायल हो गई है। जिसे उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय भेजा गया। घटना ओवर स्पीड के कारण बताई जा रही है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भी चमोली जिले के जोशीमठ एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा था। जिसमें 2 महिलाओं और 10 पुरुषों की मौत हुई थी, जबकि 5 लोग घायल है। इसके अलावा आज शनिवार को भी चमोली जिले से दुःखद खबर सामने आई, यहां देवाल विकासखंड के अंतर्गत कैल नदी डूबने से चार किशोरों की मौत हो गई।

चमोली हादसे का नया अपडेट : घायलों व मृतकों की सूची जारी

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments