HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल डुंगरा में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव

अल्मोड़ा: ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल डुंगरा में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के भनोली तहसील अंतर्गत ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल डुंगरा का 23वां स्थापना दिवस आज विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंच पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत हुए और बोर्ड परीक्षा में अव्वल बच्चों को सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

मंच पर बच्चों ने सजधज कर बेहतरीन रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इनमें सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भाषण, नाटक व लोक संस्कृति के कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। इस बार बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट की पत्नी मुन्नी बिष्ट ने बोर्ड परीक्षा में अव्वल रहे पांच बच्चों ललित बिष्ट, निशा बिष्ट, नितिन कुमार टम्टा, सूरज बिष्ट व हर्षित गैड़ा को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह महरा बतौर मुख्य अतिथि, पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह बिष्ट विशिष्ट अतिथि रहे जबकि अध्यक्षता प्रबंधक शांति बिष्ट ने की और संचालन एमडी जवाहर सिंह बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यापक नारायण सिंह बिष्ट, बसंत कांडपाल, प्रह्लाद सिंह, दिवान सिंह, रवींद्र पांडे आदि कई अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments