Uttarakhand News | चुनाव आयोग ने मंगलवार को 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में उपचुनाव का ऐलान किया है। 47 विधानसभा और केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर को नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ सीट खाली चल रही थी।
ADVERTISEMENTS

एक लोकसभा, 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग; रिजल्ट 23 नवंबर को
अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच वाया क्वारब में रात के समय यातायात प्रतिबंधित, डीएम ने जारी किया आदेश
ADVERTISEMENTS









