HomeUttarakhandAlmoraबिग ब्रेकिंग : रानीखेत व्यापार मंडल ने बाजार पूर्ववत 4 बजे तक...

बिग ब्रेकिंग : रानीखेत व्यापार मंडल ने बाजार पूर्ववत 4 बजे तक ही खोलने का किया ऐलान, साप्तहिक बंदी भी सोमवार को करने का फैसला, संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, पढ़िये पूरी ख़बर…..

ADVERTISEMENTSAd

रानीखेत/अल्मोड़ा। गत दिवस मुख्यमंत्री द्वारा बाजार खुलने का समय सुबह 7 से सांय 7 बजे तक करने की घोषणा के बाद आज रानीखेत व्यापार मंडल ने साफ कर दिया है कि यहां बाजार सिर्फ 4 बजे तक खुलेगी। व्यापार मंडल ने बकायदा इस आशय का ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। साथ ही लॉउड स्पीकर के माध्यम से बाजार सिर्फ 4 बजे तक खोले जाने का ऐलान कर दिया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना माहमारी के कारण लागू लॉकडाउन के बाद से व्यापार पूरी तरह चौपट हो गया है। बाजार खुलने के बावजूद खरीददारों की भारी कमी के चलते व्यवसाय अब भी मंद पड़ा है। अतएव बाजार की हालत को देखते हुए व्यापारियों की सहमति के बाद बाजार को आगे भी सुबह 7 से शाम 4 बजे तक करने का फैसला लिया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अब तक अल्मोड़ा जनपद में मिले कोरोना पॉजिटिवों में 10 केस तो रानीखेत के ही हैं। कोरोना प्रभावित गांवों के लोग भी रानीखेत बाजार खरीददारी करने पहुंच रहे हैं। जिससे व्यापारियों व आम जन को संक्रमण का खतरा है। इसी के कारण व्यापार मंडल ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने तथा बाजार 4 बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने आग्रह किया है कि इस फैसले को प्रशासन स्तर पर भी लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि यहां साप्ताहिक बंदी का दिन भी पूर्व की तरह सोमवार ही निर्धारित किया जाये, क्योंकि वर्षों से ग्राहक व दुकानदार इसी अनुसार ढल चुके हैं। अतएव रविवार की बजाए बाजार सोमवार को ही बंद रखी जाये। ज्ञापन में अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, उप सचिव मनोज पंत आदि के हस्ताक्षर हैं। ज्ञापन की प्रतिलिपि थानाध्यक्ष को भी दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments