HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल की अंजलि ने किया स्कूल टॉप

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल की अंजलि ने किया स्कूल टॉप

हल्द्वानी। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में दि मास्टर्स स्कूल पनियाली का प्रदर्शन उत्तम रहा है दसवीं की इस वर्ष जो परीक्षा हुई थी उसके परिणाम सीबीएसई बोर्ड ने आज जारी कर दिए है जिसमें विद्यालय के सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए है। शतप्रतिशत परिणाम के साथ विद्यालय की अंजलि ने 93.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, स्वेता आगरी ने 91.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वीरेंद्र लाल ने 90.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय, तृप्ति पंत ने 81.1% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह तोलिया ने बच्चों की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया एवं 100% प्रतिशत परीक्षाफल होने पर सभी बच्चों को बधाई दी। प्रबंधक चन्दन सिंह रैकवाल ने मास्टर्स स्कूल परिवार एवं बच्चों को बधाई दी और भविष्य में और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments