सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा विकास खण्ड भैसियाछाना के दूरस्थ ग्राम सभा बेलवाल गांव में पशुपालन विभाग द्वारा जानवरों को खुरपका का टीकाकरण किया गया, कान में टैग लगाये गये एवं कीड़ों की दवा दी गई। पशुपालन विभाग से आए कर्मचारियों ने ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले तमाम बिमारियों के बारे में जानकारी दी। फार्म सीसट प्रीति डालाकोटी ने लोगों से कहा कि पशुओं को हमेशा साफ सुथरा रखें ताकि किसी भी बिमारियों से बचाव हो सके। प्रीति ने कहा कि दूध दोहने से पहले गाय व भैंस के थनों को साफ पानी से धोएं। उन्होंने कहा कि पशुओं को सर्दी के मौसम में अच्छी तरह से देख देख करनी चाहिए। पशुपालन विभाग ने सैकड़ों पशुओं को टैंक व खुरपका रोग से बचाव के टीके लगाए। इस मौके पर पशुपालन कर्म चारी अनिल अधिकारी भी मौजूद थे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।