Big Breaking, Almora : नाराज ग्रामीणों ने रोका कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का काफिला, धक्का—मुक्की, मुकदमा दर्ज

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा विवाह समारोह से लौट रहीं सोमेश्वर की विधायक व महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के काफिले को कुछ नाराज ग्रामीणों…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विवाह समारोह से लौट रहीं सोमेश्वर की विधायक व महिला सशक्तिकरण बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के काफिले को कुछ नाराज ग्रामीणों द्वारा रोके जाने और धक्का—मुक्की के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार रेखा आर्या हवालबाग के पत्थरकोट गांव में एक शादी समारोह से लौट रही थीं। इसी बीच पत्थरकोट गांव में कुछ नाराज चल रहे ग्रामीणों ने उनके वाहन को घेर लिया। आरोप है कि करीब दर्जन भर ग्रामीणों ने उनके साथ भद्रता व गाली—गलौज की। सुरक्षाकर्मी व उनके साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का—मुक्की भी हुई। इधर इस मामले में कृष्णा सिंह स्यालकोटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजस्व चौकी क्वैराली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कैबिनेट मंत्री के सुरक्षा अधिकारी की ओर से राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 353, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *