HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर में गुस्साए कांग्रेसजनों कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

बागेश्वर में गुस्साए कांग्रेसजनों कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

✍️ रुद्रपुर पुलिस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: रुद्रपुर पुलिस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पहले नर्स के साथ घटना हुई। विरोध करने पर कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष के साथ पुलिस ने बर्बरता दिखाई। इससे स्पष्ट है कि सरकार यहां की निरंकुश हो चुकी है।

जिला कांग्रेस व महिला जिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ता गुरुवार को एसबीआई तिराहे पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि उधमसिंह नगर में नर्स के साथ दुष्कर्म हुआ उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस प्रशासन व सरकार की उदासीन रवैए को देखते महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यावहार किया। इसे देखकर यह साबित होता हैं कि नर्स के परिजनो को न्याय नहीं मिलने वाला हैं। जिस प्रकार से लगातार बार-बार देव भूमि उत्तराखंड में महिलाओं पर अत्याचार हो रहें हैं यहां बढ़ते हुए अपराध और अपराधी देव भूमि को कलंकित करने का काम कर रहें हैं। सरकार मौन बनी हुई है।

उन्होंने ऐसे पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नर्स को न्याय दिलाने की मांग की है। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, महिला जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, गीता रावल, लक्ष्मी धर्मशक्तू, ललित फर्स्वाण, हरीश ऐठानी, मनमोहन चौधरी, राजेंद्र टंगड़िया, राजेंद्र परिहार, ललित बिष्ट, ललित गोस्वामी, बसंत कुमार, कवि जोशी, राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments