HomeUttarakhandBageshwarजल संस्थान के खिलाफ फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने कार्यालय में जड़ दिये...

जल संस्थान के खिलाफ फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने कार्यालय में जड़ दिये ताले

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जल संस्थान द्वारा नगर क्षेत्र में जलकर के भारीभरकम बिल दिये जाने से व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया है। नाराज व्यापारियों जल संस्थान कार्यालय में ताले जड़ दिए। उन्होंने कहा कि यदि उनके मांगों पर तत्काल कार्यवाही नही किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTSAd
जल संस्थान के खिलाफ फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने कार्यालय में जड़ दिये ताले
जल संस्थान के खिलाफ फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने कार्यालय में जड़ दिये ताले

व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में नगर के व्यापारियों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंच कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। बाद में कार्यालय में ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट व्यापारियों का पानी का बिल 10 से 15 हजार रुपये तक उनका बिल आ रहा है। जबकि उतना पानी उनके द्वारा खर्चा भी नहीं किया जा रहा है।

उनके द्वारा कई बार जिलाधिकारी और जल संस्थान को बड़े बिलों में सुधार करने की मांग की गई, लेकिन इन बिलों में सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जल्द बिलों में सुधार नहीं किया जाता है जल संस्थान कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना देने को बाध्य होंगे। इस मौके पर सचिव पुष्कर किरमोलिया, लक्ष्मी धर्मशक्तू, विनोद थापा, पूरन मेहता, दिव्यांशु कुमार, सुनील पांडे, राहुल साह, कैलाश जोशी, जीवन परिहार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments