HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, आप का...

Almora News : बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ फूटा गुस्सा, आप का धरना—प्रदर्शन, आक्रोश रैली

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, ALMORA

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

अल्मोड़ा के अस्पतालों की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था और भर्ती मरीजों के साथ कथित रूप से बरती जा रही असंवेदनशीला व लापरवाही के​ खिलाफ आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी पार्क में धरना—प्रदर्शन किया तथा नगर में आक्रोश रैली निकाली। धरने में गत दिनों दम तोड़ने वाली गर्भवती महिला का भाई भी शामिल हुए।
धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि विगत लंबे समय से शहर की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था के कारण एवं चिकित्सा विभाग के असंवेदनशील रवैये के कारण कई लोग अस्पतालों में अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। उन्होंन कहा कि कई मरीज उचित इलाज के अभाव में महंगे प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाने हेतु मजबूर हैं। जिला अस्पताल की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। जो कि आम आदमी द्वारा सहन करने योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में जिला अस्पताल अल्मोड़ा में विगत दिनों पूर्व माधवी बिष्ट सतवाल पत्नी राजेंद्र सतवाल निवासी नियर ऑफिसर कॉलोनी, खगमरकोट उचित इलाज ना मिलने के कारण अपनी जान गंवा बैठी थी। इस मौके पर धरने में मौजूद मृतका माधवी बिष्ट के भाई इंदर सिंह ने कहा कि यदि अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी बहन को उचित देखरेख मिलती एवं समय पर हल्द्वानी रेफर कर दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। यदि उक्त एंबुलेंस में ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर की सुविधा होती तो मृतिका की जान बचाई जा सकती थी। इससे पूर्व में भी अल्मोड़ा में ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है जो की बेहद ही गंभीर है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब अल्मोड़ा जिले की ऐसी हालत है तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की क्या हालत होगी, यह समझने वाली बात है। उन्होंने कहा कि जब सरकार आम आदमी को मूलभुत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पा रही है तो इस चुनी हुई सरकार को शासन में रहने का कोई अधिकार नहीं बनता है। इसके बाद उक्त प्रकरण में आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी अल्मोड़ा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर की जनता के साथ मिलकर चौघानपाटा में विरोध प्रदर्शन करने के बाद शहर में आक्रोश रैली निकाली। साथ ही जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया एवम साथ साथ यह चेतावनी दी अगर माधवी के हत्यारों को उचित दंड नहीं मिला तो आम आदमी पार्टी पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो। इस कार्यक्रम में मनोज गप्ता गुप्ता, एन एल साह जी, आनंद सिंह बिष्ट जी, अखिलेश टम्टा, नीरज सिंह, सोहित भट्ट, दानिश करैशी, रोहित सिंह, नवीन आर्या, एस आर बेग, प्रकाश चन्द्र कांडपाल, देव सिंह, रवि कुमार, दिनेश कुमार, सौरभ पाण्डेय, पारस नेगी, कमला लटवाल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments