HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: पालिका के यूजर चार्ज के खिलाफ गुस्सा, नई रणनीति की...

Bageshwar News: पालिका के यूजर चार्ज के खिलाफ गुस्सा, नई रणनीति की तैयारी

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
नगर पालिका के यूजर चार्ज का विरोध फिर तेजी पकड़ने लगा है। चुनाव मतगणना के बाद व्यापारियों ने आंदोलन की रणनीति बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि भवन कर के बावजूद यूजर चार्ज लिया जाना व्यापारियों का उत्पीड़न है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नगर पालिका यूजर चार्ज वसूले जाने से व्यापारी और पालिका में तकरार बरकरार है। पूर्व में इसके विरोध में व्यापारी बाजार बंद भी कर चुके हैं। यूथ कांग्रेस ने एक दिन का उपवास भी रखा, इसके बाद भी उनसे पालिका यूजर चार्ज वसूला जा रहा है। इस पर व्यापारियों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि यूजर चार्ज का निर्णय वापस लिया जाएगा, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के बाद एक बाद फिर पालिका के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, कांग्रेस नेता कवि जोशी, अनिल कार्की, मनीष जखवाल, महिपाल सिंह भरड़ा, देवेंद्र अधिकारी, भूपेंद्र जोशी, किशन सोनी, तारा दत्त तिवारी, मनीष पांडे आदि आदि ने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा और यूजर चार्ज वसूली बंद करने की मांग की है।

वहीं, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि यूजर चार्ज लेने का निर्णय पालिका की बोर्ड बैठक ने पास किया है। अब इसे दोबारा बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। जो बोर्ड तय करेगी वहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments