पंजाब। पंजाब में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लैन क्रैश हो गया है. नवांशहर जिले के चुहाड़पुर में शुक्रवार दोपहर मिग-29 क्रैश हो गया. हालांकि, पायलट ने प्लेन क्रैश होने से पहले अपनी जान बचा ली है. पायलट एमके पांडेट की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
● CNE BREAKING VIDEO
🚨 मौके से बड़ी खबर
देखिए पूरा VIDEO
▶ वीडियो देखने के लिए यहां टैप करें
ADVERTISEMENTS
मिग-29 के क्रैश होने की खबर पाकर आस-पास के गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. इसके बाद जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. वायुसेना को पूरे हादसे के बारे में जानकारी दे दी गई है. बताया जा रहा है कि वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर आ रहे हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।